किशोर लापता, रिपोर्ट दर्ज की
बिजनौर, शेरकोट। चार दिन से लापता युवक के परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी। मोहल्ला हकिमान निवासी अब्दुल हक ने तहरीर में बताया कि उसका 14 साल पुत्र मो. फैजान धामपुर स्थित मोटर मैकेनिक कार्य सिखने जाता था। 8 मार्च की सुबह लगभग नौ बजे दुकान पर जाने को कहकर घर से निकला था। लेकिन देर शाम तक घर नहीं पहुंचा। थानाध्यक्ष संजय कुमार का कहना है कि रिपोर्ट कायम कर कार्रवाई शुरू कर दी है।