फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: कोटद्वार की खो नदी में नहाते हुए डूबा नजीबाबाद का किशोर

Fri, 19 Apr 2024 01:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
नजीबाबाद-मृतक रियाज (फाइल फोटो)
विज्ञापन
- पड़ोसी किशोर के साथ घूमने के लिए कोटद्वार गया था किशोर
विज्ञापन


नजीबाबाद। कोटद्वार की खो नदी में नहाते वक्त डूबने से नजीबाबाद निवासी एक किशोर की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
नजीबाबाद के कलालांन शबनीग्रान निवासी रियाज अली (17) पुत्र जफर अपने पड़ोस के एक अन्य किशोर उजैब के साथ बृहस्पतिवार को जाफराबाद स्थित दरगाह में गया था। वहां से दोनों पैसेंजर ट्रेन से दोपहर एक बजे कोटद्वार पहुंच गए। इसके बाद दोनों घूमने के लिए सिद्धबली मंदिर के पास पहुंचे और खो नदी में नहाने के लिए उतर गए। पूर्वी खो नहर में पानी चलाने के लिए सिंचाई विभाग की ओर से छोटा जलाशय बना गया है।
विज्ञापन

पानी ज्यादा होने के कारण उसका साथी उजैब किनारे पर ही नहाने लगा। जबकि रियाज पानी के बीच में पहुंच गया और डूबने लगा। रियाज को डूबता हुआ देखकर उजैब ने आसपास के लोगों से मदद की गुहार लगाई। जिस पर पास में ही नदी में नहा रहे युवक मौके पर पहुंचे और उन्होंने किशोर को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ टीम भी मौके पर पहुंच गई। एंबुलेंस के माध्यम से किशोर को कोटद्वार के अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोटद्वार पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद युवक का शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें