फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: पुल के ऊपर गुजर रहे पानी में नहाते हुए किशोर डूबा

Wed, 12 Jul 2023 12:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
नहटौर में गांगन नदी में डूबने वाला किशोर आकिब।
विज्ञापन
फोटो...
विज्ञापन

नहटौर। मिर्जापुर गांव के पास गांगन नदी का पानी पुल के ऊपर से बह रहा है। इस पुल पर नहाने गए किशोर का पैर फिसल गया जोकि पानी के तेज बहाव में बह गया। नदी में डूबने परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। सूचना पर पुलिस व बाढ राहत दल की टीम मौके पर पहुंच गई तथा रेस्क्यू ऑपरेशन शुरु कर दिया।
विज्ञापन

मंगलवार को गांव के तमाम लोग नदी और बच्चे पुल के ऊपर बह रही नदी के पानी में नहा रहे थे। मिर्जापुर निवासी सलीम अहमद का बारह वर्षीय पुत्र आकिब भी पुल पर नहा रहा था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया तथा वह नदी में गिरकर नदी के तेज बहाव के साथ बह गया। वहां नहा रहे लोगों ने उसे पकड़ने का प्रयास किया लेकिन तब तक वह पानी में डूब गया। जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पता लगने पर बडी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गये तथा किशोर की तलाश की लेकिन उसका पता नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें