फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की मौजूदगी में किशोरी ने जहर खाकर दे दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
किशोरी के पिता ने लगाया आरोप, पुलिस झगड़ा करने में लिख रही थी परिजनों के ही नाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नहटौर (बिजनौर)। दो पक्षों के बीच झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस की मौजूदगी में एक किशोरी ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। उसे उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। किशोरी के पिता का आरोप है कि पुलिस उनके पक्ष के ही नाम लिखकर कार्रवाई करने की धमकी दे रही थी, जिससे आहत होकर उनकी बेटी ने जहर खाया था।
विज्ञापन

किशोरी पास के ही एक गांव की रहने वाली है और करीब दो माह पहले प्रेम प्रसंग के चलते पड़ोस के एक युवक के साथ घर से चली गई थी। बाद में पुलिस ने उसे बरामद कर परिजनों को सौंप दिया था। युवक ने अपने एक दोस्त के माध्यम से किशोरी के पास एक मोबाइल भिजवाया, जो किशोरी के पिता के हाथ लग गया। इसी पर शुक्रवार सुबह दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम ने बताया कि युवक की बहन ने डायल 112 पर फोन किया, जिस पर पुलिस पहुंची और मामला शांत कराकर लौट गई थी। माता-पिता की डांट से क्षुब्ध होकर किशोरी ने जहर खाया है। एसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रकरण की जांच कराई जा रही है, जो भी दोषी होगा कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें