फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलालाबाद में ट्रेन की चपेट में आने से किशोर की मौत, पहचान नहीं हुई

Sun, 02 Oct 2016 04:29 PM IST
अमर उजाला/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर जिले के जलालाबाद मेंट्रेन की चपेट में आने से एक किशोर की मौत हो गई। मृतक की पहचान न होने पर पुलिस ने अज्ञात शव गृह बिजनौर भेज दिया।
विज्ञापन

शनिवार अपराह्न करीब तीन बजे जलालाबाद में बारादरी से मुअज्जमपुर दिशा में अप व डाउन रेल लाइन के बीच करीब 15 वर्षीय एक किशोर तड़पता हुआ मिला। उसके सिर के पिछले हिस्से में काफी गहरी चोट लगी थी। संभावना जताई गई कि किशोर किसी ट्रेन की चपेट में आकर घायल हुआ। क्षेत्रवासी शाहिद, इकबाल, सुक्खा, अशरफ आदि किशोर को उठाकर उपचार के लिए ले जाने लगे, लेकिन चंद मिनटों में ही घायल किशोर ने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान के लिए शव मदरसा अख्तरुल उलूम, शेखुल इस्लाम कॉलोनी    में रखकर जलालाबाद पुलिस  चौकी पर सूचना दी गई। चौकी प्रभारी बृजेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर मृत किशोर के संबंध में पूछताछ की। मृतक के पास से ऐसा कुछ भी बरामद नहीं हो सका, जिससे उसकी पहचान हो सके।  किशोर नीली-पीली चेकदार  कमीज और नीली जींस व चप्पल पहने था। पंचनामा कर किशोर   का शव बिजनौर स्थित शव गृह  भेज दिया गया। पहचान कराने के लिए क्षेत्र की मस्जिदों से एलान कराया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें