करंट लगने से किशोर की मौत
किरतपुर। मोहल्ला शीशग्रान निवासी अजमल का 15 वर्षीय पुत्र नवेद मंगलवार की सुबह लगभग 9 बजे नंगे पैर अपनी दुकान पर इलेक्ट्रॉनिक कांटा चार्ज करने के लिए पिलक लगा रहा था। पिलक में बिजली का करंट आ गया। करंट की चपेट में आकर नवेद बेहोश होकर जमीन पर दुकान के अंदर गिर पड़ा। घटना स्थल पर काफी भीड़ जमा हो गई। परिजन उसे स्थानीय सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। नवेद मोहल्ले में मुर्गा मीट बेचने का काम करता था। संवाद