फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदीप कौर द्वारा विदेश में आत्महत्या प्रकरण

विज्ञापन
नजीबाबाद में मंदीप कौर के गमजदा परिजन। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
नहीं रुक रहे मंदीप कौर के परिजनों के आंसू
विज्ञापन

नजीबाबाद/बड़िया। परिवार की लाड़ली बिटिया मंदीप कौर द्वारा न्यूयार्क में आत्महत्या किए जाने से परिवार गहरे सदमे में है। पति एवं ससुराल पक्ष द्वारा दहेज के लिए तरह-तरह से प्रताड़ित किए जाने से आहत मंदीप कौर ने एक अगस्त को न्यूयार्क में आत्महत्या कर ली थी।
तहसील के गांव मो.ताहरपुर निवासी किसान परिवार के जसपाल सिंह के परिवार में एक सप्ताह से मातम छाया है। जसपाल सिंह के एक बेटा और दो बेटियां हैं। बिटियां मंदीप कौर ने पति की प्रताड़ना से दो मासूम बेटियों अलीशा और अमरीन का मोह छोड़कर एक अगस्त को न्यूयार्क में आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन

आत्महत्या से पहले मंदीप कौर द्वारा जारी किए गए वीडियो ने दुनिया को झकझोर दिया है। न्यूयार्क में द कौर मूवमेंट एवं वूमन वेलफेयर एसोसिएशन, सिख एवं सामाजिक संगठनों, दिल्ली सिख गुरुद्वारा कमेटी सहित जहां-तहां से मंदीप कौर की आत्महत्या करने के दोषियों पति रनजोतवीर सिंह व ससुराल पक्ष के लोगों को कड़ी से कड़ी सजा दिए जाने की आवाजें उठ रही हैं।
आत्महत्या के बाद मृतका के पिता ने नजीबाबाद थाने में 25 लाख की मांग और अन्य महिलाओं से अवैध संबंधों के चलते मंदीप कौर के आत्महत्या के लिए मजबूर होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में सास, ससुर और देवर को नामजद किया है।
घटना के बाद से मंदीप कौर के परिजन उसका शव भारत लाने के लिए न्यूयार्क के सामाजिक संगठनों और गुरुद्वारा कमेटी के संपर्क में हैं। उधर, मंदीप कौर के ससुराल पक्ष के लोग घटना के बाद से फरार हैं।
विज्ञापन

अब मासूम बेटियों की सता रही चिंता
मृतका मंदीप कौर के परिजनों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे। परिवार की लाड़ली मंदीप कौर से जुदा होने के बाद अब परिजनों को उसकी दो मासूम बेटियां किस हालत में हैं। कैसे और कौन उनकी देखभाल कर रहा होगा, इस बात का गम सता रहा है। मंदीप कौर की छोटी बेटी का रविवार को जन्मदिन था। वह चार वर्ष की हो गई। परिजन और संबंधी बिटिया के जन्मदिन की बात सोचकर बुरी तरह आहत हैं।

नजीबाबाद - लाड़ली बिटियों के साथ मृतक मंदीप कौर।- फोटो : NAZIBABAD

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें