बिजनौर में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की जनसभा के लिए टीमों का निर्माण किया है। दोनों नेताओं को दी जाने वाली खाद्य सामग्री अधिकारियों के परीक्षण के बाद ही दी जाएगी। जिले में दूसरे चरण में 15 फरवरी को चुनाव होना है। सभी पार्टियों के स्टार नेताओं की जिले में रैली होनी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दस फरवरी में वर्धमान कॉलेज व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की आठ फरवरी में किरतपुर, बिजनौर, धामपुर व नूरपुर में चुनावी जनसभा होनी है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की जनसभाओं के लिए पांच टीमें तैयार की गई हैं।
प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को जो भी खाद्य सामग्री दी जाएगी उसे परीक्षण से होकर गुजरना पड़ेगा।। अभिहित अधिकारी विनोद कुमार ने दी जानकारी।