फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन की ओर से किया गया टीम का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए टीम का चयन
विज्ञापन

नजीबाबाद। जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन की ओर से राज्य ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए टीम का चयन किया गया।
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में 29 अक्तूबर को लखनऊ में होने वाली राज्य ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए खिलाड़ियों का चयन किया गया। जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव राजू राजपूत ने बताया कि जूनियर बालिका वर्ग में राशि प्रजापति, वंशिका चौहान, साक्षी शर्मा, वंशिका, शिवानी, गौरिक सिंह, पलक गहलोत और बालक वर्ग में लक्ष्य ध्यानी, शुभ अग्रवाल, देवांश राठी, आयुष्मान का चयन हुआ। सब-जूनियर बालक वर्ग की टीम में राघव वर्मा, हर्ष कौशिक, वंश गहलोत, अभिमन्यु, शुभ चौहान और बालिका वर्ग में तनवी राजपूत, अपूर्वा, वेदांशी का चयन हुआ। कार्यक्रम में जिला एसोसिएशन के अध्यक्ष बंटी सिंह, प्रधानाचार्य प्रकाश सिंह आर्य, जीवन सिंह, रिंकू सिंह ने अच्छे प्रदर्शन के लिए चयनित टीम को प्रेरित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें