जांच करने पहुंची टीम, बैठक में हंगामा
हल्दौर। गांव कूकड़ा इस्लामपुर में राशन डीलर के चुनाव में हारे प्रत्याशी द्वारा धांधली करने की शिकायत पर डीएम के आदेश पर गांव के एक स्कूल में खुली बैठक कर ब्लॉक अधिकारियों की जांच करने पहुंची। खुली बैठक में हारे प्रत्याशी की पुत्री ने जीतने वाले प्रत्याशी को थप्पड़ जड़ दिया, जिससे खुली बैठक में हड़कंप मच गया। टीम बैरंग लौटे गई। पीड़ित पक्ष ने थाने पहुंचकर मामले की तहरीर पुलिस को दी है।
गांव कूकड़ा इस्लामपुर में कुछ दिन पूर्व खुली बैठक के दौरान राशन डीलर का चुनाव हुआ। राशन डीलर की चुनाव में खुली बैठक चुनाव के दौरान ग्राम पंचायत सचिव विकास चौहान और अरेंद्र कुमार गांव के गौरव कुमार को 62 मत अधिक मिलने पर उन्हें विजय व विरेंद्र कुमार को हारा घोषित कर दिया था। वीरेंद्र कुमार ने अपने समर्थकों के साथ मामले की शिकायत बिजनौर पहुंचकर डीएम से की। डीएम के आदेश पर बुधवार की शाम करीब चार बजे हल्दौर ब्लॉक एडीओ पंचायत अशोक कुमार, एडीओ आईएसबी अजयपाल सिंह, ग्राम पंचायत सचिव विकास चौहान व ग्राम प्रधान सागर सिंह ने गांव के एक स्कूल में मामले की जांच करने के उद्देश्य से खुली बैठक में दोनों पक्षों को बुलाया गया। ग्रामीणों के अनुसार दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई। आरोप है कि खुली बैठक में हारे प्रत्याशी के इशारे पर उसकी पुत्री ने जीतने वाले राशन डीलर को थप्पड़ जड़ दिया। खुली बैठक में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। मामला तूल पकड़ता देख टीम को बैरंग लौटना पड़ा। एडीओ पंचायत अशोक कुमार का कहना है कि मामले की जांच निष्पक्ष की जा रही थी। इसी दौरान हारे प्रत्याशी की पुत्री ने खुली बैठक में जीतने वाले प्रत्याशी चपत जड़ने की पुष्टि की है। गौरव ने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कराएं जाने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।