बिजनौर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट यूपी बोर्ड के मूल्यांकन का बहिष्कार करेगा। संघ ने सीबीएसई की तरह घर पर कापी जंचवाने की मांग की है। संघ की जिला इकाई द्वारा डीआईओएस को दिए नोटिस में कहा गया है कि संघ कोरोना प्रकोप के कारण हाईस्कूल तथा इंटरमीडिएट की कापी जांचने का काम घर पर कराने की लगातार मांग कर रहा है। जिला रेडजोन में है। लाकडाउन के चलते पब्लिक ट्रांसपोर्ट बंद हैं। ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले परीक्षकों तथा महिलाओं को वाहनों की अनुपलब्धता से परेशानी होगी। नोटिस पर जिलाध्यक्ष विनेश त्यागी, जिला मंत्री विनोद कुमार, उपाध्यक्ष गयूर आसिफ तथा कोषाध्यक्ष मयूर मलिक के हस्ताक्षर हैं।