फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक हाजी तसलीम अहमद को शिक्षकों ने सौंपा निपुण भारत योजना फोल्डर

विज्ञापन
नजीबाबाद में विधायक हाजी तसलीम अहमद को निपुण भारत लक्ष्य सौंपते शिक्षक। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
निपुण भारत मिशन के प्रति गंभीर रहें शिक्षक : विधायक
विज्ञापन

नजीबाबाद। विधायक हाजी तसलीम अहमद ने शिक्षकों से नई शिक्षा नीति के निपुण भारत मिशन के प्रति गंभीर रहने की सलाह दी। एआरपी मोबीन हसन के नेतृत्व में शिक्षकों ने विधायक को निपुण भारत मिशन लक्ष्य का फोल्डर सौंपा।
विज्ञापन

केंद्र सरकार द्वारा नई शिक्षा नीति के अंतर्गत निपुण भारत मिशन लक्ष्यों की पूर्ति के लिए जनप्रतिनिधियों को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। जनप्रतिनिधियों द्वारा निपुण भारत मिशन को लक्ष्य तक पहुंचाने के लिए विद्यालय गोद लिए हैं। परिषदीय स्कूलों में निपुण भारत मिशन के अंतर्गत प्री प्राइमरी से कक्षा तीन तक शैक्षिक लक्ष्यों की योजना जारी की गई है। शिक्षक प्रतिनिधियों एआरपी मोबीन हसन, अर्चना त्यागी, सुखदेव सिंह, शिक्षक संकुल, आमिर अली, मुदस्सिर नजर, शुएब अंसारी, दीपक महेंद्रा के प्रतिनिधिमंडल ने विधायक हाजी तसलीम अहमद के आवास पर पहुंचकर निपुण भारत मिशन फोल्डर सौंपा। शिक्षकों ने विधायक को प्री प्राइमरी की बाल वाटिका से कक्षा तीन तक के शैक्षिक लक्ष्यों की जानकारी दी। विधायक हाजी तसलीम अहमद ने नई शिक्षा नीति को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए शिक्षकों और अभिभावकों के बीच सामंजस्य की आवश्यकता पर बल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें