फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: शिक्षकों ने दिल्ली पहुंचकर टीईटी अनिवार्यता का किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर। दिल्ली में आयोजित विशाल धरना प्रदर्शन में अल्हैपुर ब्लाक से भी बड़ी संख्या में शिक्षक शामिल हुए। शनिवार को शिक्षक संघ के अल्हैपुर ब्लाक अध्यक्ष नवनीत कुमार के नेतृत्व में शिक्षकों ने दिल्ली पहुंचकर आंदोलन में समर्थन दिया। कहा कि टीचर्स फेडरेशन आफ इंडिया की ओर से टीईटी अनिवार्यता के विरोध में रामलीला मैदान में धरना प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में देश भर से लाखों शिक्षक शामिल हुए। आंदोलन के माध्यम से 2011 से पहले भर्ती हुए शिक्षकों के टीईटी अनिवार्यता समाप्त करने की मांग की गई। शिक्षकों ने टीईटी को काला कानून बता इसके खिलाफ संघर्षरत रहने पर बल दिया। इस दौरान अमित कुमार, अवनीश कुमार सिंह, रामराज सिंह, हेमेंद्र कुमार, मनोज कुमार, प्रदीप कुमार, अतीक अहमद, जय सिंह, अर्चना सिंह, भागीरथ सिंह, निर्देश, हेमंत आदि रहे। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने अपने एक फैसले में प्राइमरी स्कूलों में 2000 से लेकर कार्यरत सभी शिक्षकों के लिए टीईटी परीक्षा को अनिवार्य कर दिया है। उच्चतम न्यायालय की ओर से इस परीक्षा को पास करने के दो मौके दिए गए है। जो शिक्षक इस परीक्षा को पास नहीं कर पाएंगे तो उनकी नौकरी पर खतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें