फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य व मुख्यमंत्री पुरस्कार में रूचि नहीं दिखा रहे शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरस्कार में रुचि नहीं दिखा रहे शिक्षक
विज्ञापन

बिजनौर। राज्य अध्यापक पुरस्कार एवं मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार के लिए 13 अगस्त तक शिक्षकों से ऑनलाइन आवेदन पत्र मांगे गए। अभी तक एक भी शिक्षक ने दोनों पुरस्कारों के लिए आवेदन नहीं किया है। आवेदन करने के उपरांत तीन चरणों में परीक्षण व स्थलीय सत्यापन प्रक्रिया की जाएगी।
शैक्षिक सत्र 2022-23 में राज्य अध्यापक पुरस्कार एवं मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार के चयन के संबंध में ऑनलाइन आवेदन पत्र मांगे गए। माध्यमिक शिक्षक इसके लिए आवेदन करेंगे। आवेदन करने वाले शिक्षकों को आवेदन पत्र की एक कॉपी जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में जमा करना है, लेकिन अभी तक जनपद में कोई ऑनलाइन आवेदन नहीं हुआ है। जिला विद्यालय निरीक्षक रामाज्ञा कुमार ने बताया कि अभी किसी ने आवेदन नहीं किया। दोनों पुरस्कारों के लिए 13 अगस्त तक आवेदन मांगे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे होता है पुरस्कार के लिए चयन
राज्य एवं मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार के लिए आए आवेदन पत्रों पर 14 से 20 अगस्त तक जनपदीय समिति द्वारा प्राप्त आवेदनों का परीक्षण एवं स्थलीय सत्यापन किया जाएगा। उसके उपरांत पात्र अध्यापकों का चयन मंडल स्तर के किया जाएगा। 21 से 25 अगस्त तक मंडलीय समिति द्वारा पुनर्परीक्षण, सत्यापन किया जाएगा। 26 से 30 अगस्त तक राज्य स्तरीय समिति द्वारा चयन कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें