चांदपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ चेतनारायण ग्रुप के शिक्षकों ने पुरानी पेंशन बहाली एवं धारा 21 तथा धारा 18 की वापसी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
शुक्रवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ चेतनारायण ग्रुप की हिंदू इंटर कॉलेज चांदपुर के शिक्षकों ने विद्यालय के गेट पर एकत्र होकर अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। शिक्षकों ने सरकार से शिक्षकों एवं सरकारी कर्मचारियों हेतु पुरानी पेंशन बहाल करने, शिक्षकों की भर्ती हेतु गठित नवीन आयोग में माध्यमिक शिक्षकों की सेवा सुरक्षा संबंधी धारा 21 एवं प्रधानाचार्य से संबंधित धारा 18 को पुनः जोड़े जाने की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में मंडलीय मंत्री सुधीर अग्रवाल, एमएस त्यागी, नरपाल सिंह, वेदपाल सिंह, नसीमुद्दीन, दीपक गर्ग, सुहेल आबिद, पंकज कुमार, अनिल कुमार, साजिद मालिक, मलखान सिंह आदि शामिल रहे। संवाद