फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेयरी पढ़ाने के लिए नहीं मिल रहे शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
डेयरी पढ़ाने के लिए नहीं मिल रहे शिक्षक
विज्ञापन

धामपुर। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने आरएसएम डिग्री कॉलेज में स्नातकोत्तर स्तर पर डेयरी कोर्स का संचालन कराने की अनुमति तो दे दी है, लेकिन कॉलेज की ओर से शिक्षकों की व्यवस्था नहीं हो सकी है। संबंधित कोर्स को पढ़ाने के लिए कम से कम दो शिक्षकों की आवश्यकता है।
आरएसएम कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राकेश कुमार का कहना है कि कॉलेज की ओर से इस बार स्नातकोत्तर स्तर पर डेयरी कोर्स का संचालन कराने के लिए रुहेलखंड विश्वविद्यालय को प्रस्ताव भेजा गया था। जिसकी विवि की ओर से अनुमति मिल गई है। इस कोर्स को करने के बाद छात्र-छात्राओं को डेयरी, पशुपालन विभाग में सरकारी और गैर सरकारी तरीके से अपने भविष्य को संवारने को बहुत लाभ मिलेगा। विश्वविद्यालय स्तर पर जनपद बिजनौर में यह कोर्स केवल उनके ही कॉलेज में संचालित किया जाना है। कोर्स को पढ़ाने के लिए कॉलज को दो शिक्षकों की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षकों की व्यवस्था करने के लिए कॉलेज की ओर से प्रयास किया जा रहा है, लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिल पाई है। कॉलेज की ओर से अभी तक कोर्स के मद्देनजर छात्र-छात्राओं के प्रवेश नहीं किए जा रहे हैं। एक महीने के बाद सत्र शुरू होने पर एमएससी स्नातकोत्तर पर डेयरी संकाय में छात्र-छात्राओं के प्रवेश लिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें