बिजनौर में इंटर कॉलेज में शिक्षक भर्ती की काउंसलिंग के लिए अभिलेख चेक करती अभ्यर्थी।
- फोटो : BIJNOR
शिक्षक भर्ती : चयनित अभ्यर्थियों के खिले चेहरे
बिजनौर। शिक्षक भर्ती में काउंसिलिंग कराने के लिए चयनित अभ्यर्थी बृहस्पतिवार को बीएसए कार्यालय में जुटे रहे।
शिक्षक भर्ती में जिले में 231 पदों के लिए खाली थी। बृहस्पतिवार को चयनित अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग हुई। जिले के अलावा आसपास के जिलों के अभ्यर्थी भी काउंसिलिंग कराने के लिए बीएसए कार्यालय पहुंचे। अभ्यर्थियों ने अपने प्रपत्रों की जांच कराई। सभी के प्रपत्र सही मिले। बृहस्पतिवार को 212 अभ्यर्थियों ने ही कराई। चयनित अभ्यर्थियों के चेहरे खिले नजर आए। चयनित अभ्यर्थियों के साथ उनके परिजन भी कार्यालय में आए थे। पांच दिसंबर को इन अभ्यर्थियों को उनके नियुक्ति पत्र मिलने की संभावना है। इसके बाद उन्हें स्कूल आवंटित कर दिए जाएंगे।