फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: अध्यापिका ने छात्रा को पीटा, माफी मांगने पर सुलझा विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
नहटौर। नगर के एक निजी विद्यालय में कक्षा चार की छात्रा की पिटाई का मामला चर्चा का विषय बना रहा। घटना के बाद छात्रा की तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया और पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। हालांकि बाद में दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति से विवाद सुलझ गया। बताया गया कि स्कूल से घर पहुंचने पर छात्रा ने परिजनों को अपने साथ हुई मारपीट की जानकारी दी। कुछ ही देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई, जिस पर परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस से की गई। मामले के तूल पकड़ने पर संबंधित अध्यापिका ने छात्रा के परिजनों से खेद व्यक्त करते हुए माफी मांगी। साथ ही भविष्य में किसी भी बच्चे के साथ ऐसी घटना दोबारा न होने का भरोसा दिलाया। आश्वासन के बाद दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति से समझौता हो गया, जिसके बाद विवाद समाप्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें