धामपुर। नूरपुर थाना क्षेत्र के गांव मोरना निवासी ज्ञानादित्य, अथाई अहीर निवासी विजयपाल सिंह, गंभीर सिंह और कांठ थाने के गांव लोहारपुरा निवासी नरेंद्र पाल सिंह ने कोतवाली में तहरीर दी। इसमें राजकीय विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के शिक्षक पर हिन्दू देवी देवताओें के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्प्णी करने का आरोप लगाया। इसके अलावा प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के खिलाफ भी भड़काऊ पोस्ट सोशल मीडिया पर डालकर माहौल खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। इससे लोगों की भावनाएं आहत हो रही है। आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उधर, पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।