फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: टीबी रोगी को बेहतर पोषण के लिए मिलेंगे छह हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
-अभी तक टीबी रोगी को तीन हजार रुपये दिए जाते हैं
विज्ञापन

-एक नवंबर से लागू होगी लाभार्थियों की नई वृद्धि

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। टीबी रोग को जड़ से खत्म करने के लिए सरकार जोर दे रही है। टीबी रोगी स्वस्थ हो, इसके लिए बेहतर पोषण जरूरी है। जिसके चलते अब राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत टीबी रोगियों को दिए जाने वाली पोषण सहायता में वृद्धि कर दी गई है। अब टीबी रोगियों को छह हजार रुपये दिए जाएंगे।

कुपोषण से टीबी रोग के संक्रमण की अधिक संभावना रहती है। इसलिए बेहतर पोषण पर जोर दिया जा रहा है। जिसके लिए सरकार टीबी मरीजों को पैसे भी दे रही है। अभी तक रोगियों को निक्षय पोषण योजना के तहत 500 रुपये प्रतिमाह की दर से तीन हजार रुपये पोषण सहायता दी जा रही है। इसे बढ़ाकर अब एक हजार रुपये प्रतिमाह कर दिया गया है। यह वृद्धि एक नवंबर से लागू होगी।
विज्ञापन

साथ ही सभी नए पंजीकृत लाभार्थियों के साथ-साथ प्रभावी तिथि के बाद और पहले से उपचारित टीबी रोगियों के लिए निक्षय पोर्टल पर उत्पन्न हुए लाभों पर भी लागू होगी। इसकी तीन हजार रुपये की पहली किस्त उपचार के समय दी जाएगी। जबकि दूसरी किस्त 84 दिन का उपचार पूरा होने के बाद दी जाएगी। जिले में इस समय करीब 7742 टीबी रोगी उपचाराधीन हैं।
विज्ञापन


टीबी के लक्षण

-दो सप्ताह से ज्यादा खांसी रहना
-बुखार आना, संक्रमण बढ़ने के साथ बढ़ना
-सांस लेने में दिक्कत होना
-थकावट होना

-वजन कम होना
-रात को सोते समय पसीना आना, ठंड में भी पसीना आना


कुपोषण से ही लोगों को टीबी का संक्रमण होने का अधिक खतरा रहता है। इसलिए टीबी मरीजों के लिए पोषण सहायता बढ़ा दी गई है। मरीज छह हजार रुपये से बेहतर पोषण युक्त भोजन कर सकेंगे।....डॉ. अनिल कुमार, जिला क्षय रोग अधिकारी, बिजनौर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें