फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: ताइक्वांडो में तनवी और शुभ ने हासिल किया गोल्ड मेडल

विज्ञापन
विज्ञापन
अफजलगढ़। कासमपुरगढ़ी निवासी ताइक्वांडो के खिलाड़ियों ने यूथ गेम्स नेशनल गोल्डन कप प्रतियोगिता में तनवी और शुभ ने जीत हासिल कर गोल्ड मेडल पर अपना कब्जा किया। दोनों ही खिलाड़ियों का नेपाल में होने वाले ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए चयन हो गया है।
विज्ञापन

अफजलगढ़ ताइक्वांडो कोच मोहम्मद आरिफ ने बताया कि 13 मई से 15 मई के बीच दिल्ली के मंगेशपुर में हो रहे यूथ गेम्स नेशनल गोल्डन कप में तनवी राजपूत पुत्री बलजीत सिंह ने 40 किलो वजन के साथ व शुभ चौहान पुत्र जोगेंद्र सिंह ने 52 किलो वजन के साथ प्रतिभाग किया था।प्रतियोगिता में दोनों खिलाड़ियों ने अपने अपने ग्रुप में प्रतियोगिता जीतकर गोल्ड मेडल पर कब्जा किया। उन्होंने बताया कि नेपाल के काठमांडू में 21 जून से 29 जून के बीच होने जा रही इंटरनेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए दोनों खिलाड़ियों का चयन हो गया है। दोनों खिलाड़ी ताइक्वांडो में ब्लैक बेल्ट हैं और पूर्व में यूपी राजस्थान व दिल्ली सहित अनेक स्थानों में खेलकर कई शील्डों पर अपना कब्जा जमा चुके हैं।उन्होंने खिलाड़ियों शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें