फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बिजनौर - हर पंचायत में बनेगी टंकी, हर घर पहुंचेगा जल

Wed, 22 Mar 2023 12:54 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व जल दिवस पर विशेष...
विज्ञापन

- योजनाओं पर सोलर कार्य, चहारदीवारी, नलकूप बोरिंग का चल रहा काम
- 1393 गांवों में शुरू हुआ हर घर जल पहुंचने का कार्य
- 1984 गांवों में टंकी बनाने के लिए उपलब्ध हुई जमीन
- 491 टंकियों का जिलेभर शुरू हुआ निर्माण कार्य
- 2024 के अंत तक जिलेभर में हर घर जल पहुंचने का लक्ष्य
फोटो समाचार
अमन कुमार शर्मा
बिजनौर। विश्व जल दिवस 22 मार्च को मनाया जा रहा है। जल अमूल्य है, इसका दुरुपयोग न करें। हर घर शुद्ध जल पहुंचाने के लिए जल जीवन मिशन कार्यक्रम चलाया जा रहा है। अब कोई व्यक्ति स्वच्छ जल के लिए वंचित नहीं रहेगा। जिले के 1393 गांवों में काम शुरू हो गया है। 2024 के अंत तक जिले के हर घर में जल पहुंचाने का लक्ष्य है।
शासन की ओर से जल जीवन मिशन कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसके तहत घर जल पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। सरकार की इस मंशा को पूरा करने के लिए जिले में दो निजी कंपनियां एलसी इंफ्रा प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड और विंद्यया टेलीलिंक्स प्राइवेट लिमिटेड काम कर रही हैं। वर्तमान में 1393 गांवों में जल जीवन मिशन योजना का काम चल रहा है। इन गांवों के लिए 491 टंकी का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। इसके अलावा सोलर कार्य, चहारदीवारी, नलकूप बोरिंग आदि का काम भी चल रहा है।
विज्ञापन

जिलेभर में 1984 गांवों में टंकी निर्माण के लिए जमीन उपलब्ध हो गई है। साथ ही दोनों कंपनियों ने बिजनौर में 99,295 पानी के कनेक्शन दे दिए हैं। जबकि जल निगम की ओर से पहले करीब पांच हजार कनेक्शन दिए गए हुए हैं।

246 गांवों में जल्द शुरू होगा टंकियों का निर्माण
एलसी इंफ्रा प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड ने 311 कार्य योजना तैयार कर ली हैं। जिनमें से शासन की ओर से 290 कार्य योजना के प्रस्ताव पर मुहर लग गई है। जिसके चलते यह कंपनी 607 गांवों में काम शुरू कर सकती है। हालांकि अभी इस कंपनी ने 374 गांवों में शुरू किया है। जबकि विंद्यया टेलीलिंक्स प्राइवेट लिमिटेड ने 623 कार्य योजना तैयार कर ली हैं। जिनमें से शासन ने 453 कार्य योजना को अनुमति दी है। जिससे यह कंपनी 1032 गांवों में काम कर सकेगी। हालांकि इस कंपनी ने 1019 गांवों में काम शुरू कर दिया है। जल्द ही 246 गांवों में टंकियों का निर्माण कार्य शुरू होगा।

अभी डार्क जोन में जलीलपुर और स्योहारा ब्लॉक
जनपद में जलीलपुर व स्योेहारा ब्लॉक में जल स्तर गिरने पर उन्हें डार्क जोन में रखा गया है। इन ब्लॉक को डार्क जोन से निकालने के लिए जल संग्रहण क्षेत्र बनेगा। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत यह काम किया जा रहा है। हल्दौर और नूरपुर ब्लॉक भी डार्क जोन में थे। जल दोहन कम होने पर इन्हें अब सुरक्षित श्रेणी में रखा गया है।
विज्ञापन


जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए बनाए अमृत सरोवर
ब्लॉक- अमृत सरोवर की संख्या
अफजलगढ़- 14
अल्हैपुर- 14
स्योहारा- 37
हल्दौर- 09
जलीलपुर- 14
किरतपुर- 12
कोतवाली- 26
देवमल- 28
नजीबाबाद- 29
नहटौर- 15
नूरपुर- 14
वर्जन::
जिले में जल जीवन मिशन योजना के तहत ज्यादातर गांवों में कार्य शुरू हो गया है। 2024 तक हर घर जल पहुंचाने का लक्ष्य है। कंपनियों को कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। अब घर पर ही प्रत्येक व्यक्ति को स्वच्छ जल मिलेगा - राकेश चौधरी, अधिशासी अभियंता, जल निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें