फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तन्हेड़ा क्लब मुजफ्फरनगर बना विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
तन्हेड़ा क्लब मुजफ्फरनगर बना विजेता
विज्ञापन

बिजनौर। तोमर क्लब सालमाबाद के तत्वावधान में आयोजित प्रदेश स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल मैच में इनामपुरा की टीम को हराकर तन्हेड़ा क्लब मुजफ्फरनगर की टीम विजेता बनी।
रविवार को प्रदेश स्तरीय एक दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल मैच में इनामपुर टीम ने 14 अंक लिए, जबकि तन्हेड़ा क्लब ने 28 अंक प्राप्त किए। 14 अंकों से इनामपुरा को हराकर तन्हेड़ा क्लब ने फाइनल मैच जीत कर ट्राफी पर कब्जा किया। पहले सेमी फाइनल मैच में इनामपुर ने 23 अंक प्राप्त किए, जबकि इस्माइलपुर टीम ने 15 अंक प्राप्त किए। इनामपुरा आसरा ने 8 अंकों से मैच जीत कर फाइनल में जगह बनाई। दूसरा सेमीफाइनल तन्हेड़ा क्लब और जलालपुर टीम के बीच खेला गया, जिसमें तन्हेड़ा की टीम ने 27 अंक प्राप्त किए, जबकि जलालपुर की टीम ने 25 अंक प्राप्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

तन्हेड़ा क्लब ने जलालपुर को दो अंकों से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मैच की रेफरी यशवीर सिंह, नरेंद्र सिंह व हेमेंद्र सिंह रहे। प्रतियोगिता के समापन में एडीएम विनय कुमार, एसडीएम सदर मोहित कुमार, शमशाद अंसारी, शहर कोतवाल रविंद्र विशिष्ट, सारथी हम संस्था के अध्यक्ष डॉ. द्विपेंद्र सिंह व प्रबंधक डॉ. नीरज चौधरी ने खिलाड़ियों मेडल व पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर नरेंद्र सिंह, रोहित कुमार, योगेश कुमार, उत्तम कुमार, नरदेव सिंह, संजीव कुमार, टिंकू, नन्हे, विपिन कुमार, राहुल कुमार, सत्यम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें