प्रजापति समाज की प्रतिभाएं हुईं सम्मानित
नजीबाबाद। दक्ष प्रजापति शिक्षा समिति के अलंकरण समारोह में राष्ट्रीय पिछड़ा आयोग के उपाध्यक्ष डॉ.लोकेश प्रजापति ने प्रजापति समाज के मेधावियों को स्वर्ण पदक देकर सम्मानित किया।
दक्ष प्रजापति शिक्षा समिति के जिला स्तरीय अलंकरण समारोह में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय पिछड़ा आयोग के उपाध्यक्ष डॉ.लोकेश प्रजापति ने अभिभावकों से बच्चों के भविष्य के प्रति जागरूक रहने, उन्हें रोजगार पाठ्यक्रमों से जुड़ी शिक्षा दिलाने तथा बच्चों की अभिरुचि के अनुसार उनका शैक्षिक भविष्य संवारने की सलाह दी। सुरेश पैलेस में आयोजित अलंकरण समारोह में मुख्य अतिथि डॉ.लोकेश प्रजापति, डॉ.अर्पित शास्त्री, डॉ.मालविका शास्त्री, रोहिताश प्रजापति, डॉ.सर्वप्रिय शास्त्री, पीसी चक्रवर्ती, जगवीर सिंह ने प्रजापति समाज की हाईस्कूल से परास्नातक तथा रोजगार परख पाठ्यक्रमों की प्रतिभाओं को स्वर्ण पदक और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
सम्मानित होने वालों में एमटेक में उमेश कुमार, मेडिकल में गंभीर सिंह, बीटेक, बी-फार्मा, डी-फार्मा में नितिन, रोहित, तरुण, आईटीआई में वर्षा, चारू, मोहित तथा हाईस्कूल से परास्नातक तक की प्रतिभाओं में अनूप, रिंकू, आदित्य, वंश, विभूति, वर्षा, हार्दिक, श्रेया चक्रवर्ती, उमा, प्रियांशु, प्रेरणा, सलोनी, पुलकित, हर्षित, निकेंद्र, तुषार, जगमोहन, अंकुर, चेतन, दीपक, मयंक, नेहा, उदित, सुरभि, राहुल, प्रियांशु, वैभव सहित बड़ी संख्या में प्रतिभाएं शामिल रहीं।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ.करण सिंह की अध्यक्षता और महासचिव नानकचंद आढ़ती के संचालन में आयोजित अलंकरण समारोह में शीशराम प्रजापति, ओमप्रकाश प्रजापति, रमेश प्रजापति, गिरवर प्रजापति, अरुण कुमार, दयाराम, नंदराम प्रजापति, पीसी चक्रवर्ती, दिनेश, डॉ.रमा शास्त्री, सुशीला चक्रवर्ती, गुलशन प्रजापति, प्रियांशी आर्य, आशाराम, ओमपाल सहित दक्ष प्रजापति समाज के अनेक लोग उपस्थित रहे।
खेल प्रतिभाएं भी सम्मानित
अलंकरण समारोह में आदित्य, भविष्य कुमार, सौरभ, दिव्यांशी सहित कई खेल प्रतिभाओं को प्रदेश और राज्य स्तर पर समाज का नाम रोशन करने के लिए सम्मानित किया गया।