फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्मला गोकुल सिंह यादव स्कूल में यज्ञ व स्वास्थ्य गोष्ठी आयोजित

विज्ञापन
नजीबाबाद के निर्मला गोकुल सिंह यादव स्कूल में यज्ञ में आहुति देते शिक्षक। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
वायरल फ्लू और कोरोना वायरस से निपटने के लिए बरतें सावधानी
विज्ञापन

नजीबाबाद। निर्मला गोकुल सिंह यादव सरस्वती विद्यामंदिर इंटर कॉलेज में वायरल फ्लू और वायरस से बचने के लिए विद्यार्थियों से सावधानी बरतने की सलाह दी। प्रधानाचार्य ब्रज भूषण भारद्वाज के निर्देशन में यज्ञ व स्वास्थ्य संगोष्ठी आयोजित हुई। वातावरण को साफ-स्वच्छ रखने के संकल्प के साथ शिक्षकों और विद्यार्थियों ने मंत्रोच्चारण के बीच यज्ञ में आहुति दी। शिक्षक आत्मस्वरूप ने कहा कि दुनियाभर में कोरोना वायरस के प्रकोप व्याप्त है। वायरल फ्लू और कोरोना वायरस से निपटने के लिए कुछ सावधानी बरतने की आवश्यकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को छींकते हुए रुमाल का प्रयोग करने, हाथों को साबुन से अच्छी तरह साफ करने, संक्रमण के लक्षण दिखाने देने पर तुरंत चिकित्सकों से जांच कराने और हाथ जोड़कर अभिवादन करने की आदत डालने और अपने परिवेश को साफ-स्वच्छ रखने की सलाह दी। इस अवसर पर प्रमोद शर्मा, संजय सिंह, गोपेंद्र, विकासराज, अनंत कुमार, पंकज शर्मा, नीरज धारवान, गौरव, अभिनव मिश्रा, दिग्विजय, अमित, संजय कुमार, मृदुला, रजनी टांक, पूनम, नूतन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें