ताजिया जुलूस निकाले, अखाड़ों में दिखाए करबत
नजीबाबाद/मंडावली। मोहर्रम की 10 वीं तारीख पर ताजिया और अखाड़े के जुलूस निकाले गए। जोगीरम्पुरी, जटपुरा बौंडा सहित कई स्थानों पर शिया समुदाय के लोगों ने मोहर्रम पर मातमी जुलूस निकालकर करबला के शहीदों को याद किया।
मोहर्रम के मौके पर नगर और साहनपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों में मुस्लिमों ने ताजिया और अखाड़ा जुलूस का आयोजन किया। मोहल्ला सब्नीग्रान में उस्ताद मो. रिजवान, खलीफा अब्दुल रज्जाक, वासिद, लतीफ, चांदी, पप्पू के नेतृत्व में निकाले गए ताजिया जुलूस में कलाकारों ने अखाड़ों में करतब दिखाए। राजों का चौराहा, जाब्तागंज सहित विभन्न क्षेत्रों से भी ताजिया और अखाड़ा जुलूस निकाले गए।
नगर पंचायत साहनपुर में क्षेत्र के परंपरागत नौ अखाड़ों ने विभिन्न क्षेत्रों से देर शाम ताजिया जुलूस निकाले। साहनपुर में बुधवार की दोपहर तक क्षेत्रीय अखाड़ा उस्ताद और खलीफाओं के नेतृत्व में मोहर्रम के ताजिया जुलूस और अखाड़ा जुलूस जारी रहेंगे। मंडावली के औरंगपुर बसंता में अखाड़े के खलीफा खुर्शीद अहमद, मो. अहसान, डॉ. नईम, हाजी शमीम के नेतृत्व में अखाड़ा जुलूस निकाले गए। मोहर्रम पर क्षेत्र की ईदगाह पर विशेष आयोजन किया गया है। श्यामीवाला और भागूवाला क्षेत्र में भी मोहर्रम पर ताजिया जुलूस निकाले गए।
मातमी मजलिसें हुईं और छुरियों से किया मातम
नजीबाबाद। शिया समुदाय की ओर से हुसैनपुर, ढाकीसादो, मेमन सादात सहित कई जगह मातमी जुलूस बरामद किए गए। जोगीरम्पुरी में मोहर्रम पर आयोजित मातमी जुलूस में बड़ी संख्या में अजादारों ने जंजीरों और छुरियों का मातम किया। इमामबाड़ा दरबारा हुसैनी में मातमी मजलिस को डॉ. मो. मियां ने खिताब करते हुए करबला के शहीदों को याद किया। सोगवारों ने 10 वीं मोहर्रम पर रोजे आशूरा का जुलूस बरामद किया। जुलूस में फिरोज हैदर, वाजिद रजा, शोबी, अर्शी, साजिद, मोहसिन, शमीम, जावेद, कासिम, नफीस आदि ने शिरकत की। जटपुरा बौंडा में अंजुमन-ए-इमामिया अब्बासिया ने मातमी जुलूस बरामद किया। इससे पूर्व मातमी मजलिस में अली मेहदी ने अपने खिताब में हजरत इमाम हुसैन और उनके साथियों की दीन और इंसानियत के लिए दी गई कुर्बानियां बयां कीं। हुसैनपुर में अंजुमन सिपाहे अब्बासिया के मास्टर जाहिद हुसैन, जामिन अब्बास, मो.हानी, जावेद अब्बास, अजहर अब्बास के नेतृत्व में मातमी जुलूस बरामद किया गया।