फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो अप्रशिक्षित चिकित्सकों के खिलाफ दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
दो अप्रशिक्षित चिकित्सकों के खिलाफ दी तहरीर
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में अप्रशिक्षित चिकित्सकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जिसको लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। इसी बीच स्वास्थ्य विभाग ने अवैध क्लीनिक चला रहे दो चिकित्सकों पर एफआईआर दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने नूरपुर क्षेत्र में दो चिकित्सकों पर 12 नवंबर को अवैध क्लीनिक चलाने पर नोटिस दिया। डिप्टी सीएमओ डॉ. राजेंद्र विश्वकर्मा ने डॉ. फरहाना सैदपुर और डॉ. कुमार विश्वास गोहावर को अवैध क्लीनिक चलाने पर नोटिस दिया था। नोटिस में दोनों चिकित्सकों से कागजात सीएमओ ऑफिस में जमा करने के लिए निर्देश दिए थे। मगर चिकित्सकों की ओर से कोई कागजात जमा नहीं किया गया। जिसके बाद बुधवार को डॉ. राजेंद्र विश्वकर्मा ने अवैध क्लीनिक चलाने के मामले में दोनों चिकित्सकों पर एफआईआर दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर भेज दी। तहरीर मिलने के बाद चिकित्सकों पर पुलिस कार्रवाई करेगी। इसके अलावा पांच अन्य चिकित्सकों को भी नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन

अवैध क्लीनिक चलाने वाले दो चिकित्सकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की तहरीर दी गई है। अप्रशिक्षित चिकित्सकों के खिलाफ आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी
- डॉ. राजेंद्र विश्वकर्मा, डिप्टी सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें