फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताइक्वांडो टीम ने जीते 15 गोल्ड मेडल जीते

विज्ञापन
नजीबाबाद पहुंचने पर मेडल दिखाते ताइक्वांडो खिलाड़ी। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
ताइक्वांडो टीम ने जीते 15 गोल्ड मेडल जीते
विज्ञापन

नजीबाबाद। सेंट्रल जोन ताइक्वांडो चैंपियनशिप में बिजनौर की ताइक्वांडो टीम ने शानदार प्रदर्शन कर 15 गोल्ड मेडल जीते। नजीबाबाद पहुंचने पर ताइक्वांडो टीम का स्वागत किया गया।
उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन की ओर से लखनऊ के चौक स्टेडियम में सेंट्रल जोन ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था। जिसमें बिजनौर की ताइक्वांडो टीम ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 15 गोल्ड, सात सिल्वर, तीन ब्रांज मेडल जीते। सब जूनियर वर्ग में अक्षिता, धानीया, मोहिनी, रिद्धि, जयवर्धन, हर्ष, गर्व, मोहम्मद हमजान ने और कैडेट वर्ग में आयुष्मान, श्रेयांक्ष, नैतिक, वंशिका, पायल, शिवानी, जैनब ने गोल्ड मेडल जीते।
विज्ञापन
विज्ञापन

सब जूनियर व कैडेट वर्ग में कृष्ण, शिव, राघव, विशेष, फराद, अंशुल ने सिल्वर मेडल और गौरीक, दीपांशु, परीक्षित ने ब्रांज मेडल पर कब्जा किया। नजीबाबाद स्टेशन पहुंचने पर सभी खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया गया। एसोसिएशन के मुख्य सचिव राजू राजपूत ने कोच रिंकू वर्मा, वंशिका, हिमांशु समेत ताइक्वांडो खिलाड़ियों को जीत की शुभकामनाएं दी। स्वागत में नसीम हेमाद, निखिल शर्मा, जीवन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें