सिंडिकेट बैंक के कर्मचारियों को सम्मानित किया
धामपुर। अग्रवंश वेलफेयर सोसाइटी के पदाधिकारियों ने सोमवार को सिंडिकेट बैंक के कर्मचारियों को कर्मवीर योद्धा अवार्ड से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष दिनेश चंद्र अग्रवाल नवीन ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना के संकटकाल में बैैंकों के अधिकारियों ने अपनी जान की परवाह किए बगैर जनता की सेवा की है। संरक्षक डॉ. आदित्य अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, दिनेश चंद अग्रवाल, सचिन अग्रवाल आदि ने शाखा प्रबंधक अंकित शाह, सहायक प्रबंधक मोनू कुमार, मुख्य लिपिक हेमेंद्र, खजांची कुलदीप, रामकरण, संजय कुमार, चंद्रभान सिंह को सम्मानित किया। इस मौके पर सचिन अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, हिमांशु विश्वास, काव्यांश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।