- बीएसए ने विद्यालय व मदरसों के संचालकों को जारी किए नोटिस
- यह सभी विद्यालय एवं मदरसे कक्षा एक से आठ तक संचालित
2032 निजी विद्यालय संचालित
668 मदरसे संचालित
- इतनों पर होगी कार्रवाई
397 निजी विद्यालय
50 मदरसों
-फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिले के 397 निजी विद्यालय व 50 मदरसों की यू डायस पोर्टल समस्त जानकारी फीड नहीं की है। स्कूल, मदरसों की पूर्ण जानकारी फीड नहीं होने से नाराज जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी इनके संचालकों को नोटिस जारी किए। नोटिस में तुरंत विद्यालय व मदरसों की संपूर्ण जानकारी फीड नहीं करने पर मान्यता समाप्त करने की चेतावनी दी।
जनपद में परिषदीय विद्यालयों के अलावा कक्षा एक से आठ तक की मान्यता के 2032 निजी विद्यालय तथा 668 मदरसे संचालित है। परिषदीय, निजी व मदरसे सभी को यू-डायस पोर्टल पर अपने विद्यालयों व मदरसों की जानकारी फीड करना अनिवार्य है। इसमें विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की संख्या, कक्ष आदि जानकारी देनी होती है। बीएसए कार्यालय के अनुसार अभी तक 397 निजी विद्यालय तथा 50 मदरसों ने अपने छात्रों की एक संख्या भी पोर्टल पर फीड नहीं की है। पोर्टल पर विद्यालय से संबंधित विभिन्न जानकारी अपलोड करने का कार्य बहुत धीमी कर रहे है। जबकि जानकारी फीड करने की अंतिम तिथि पांच जून थी। इस पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने नाराजगी जताई। कार्यालय से इन सभी विद्यालयों व मदरसों को नोटिस जारी कर दिए हैं।
कोट जनपद के 397 निजी विद्यालय एवं 50 मदरसों को यू डायस पोर्टल पर समस्त जानकारी फीड नहीं करने पर इनके संचालकों को नोटिस जारी कर दिए। जल्द फीड नहीं करने पर इनका यू डायस कोड बंद करके उनकी मान्यता समाप्त करने की कार्रवाई की जाएगी - जयकरन यादव, बीएसए