फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: स्वामी ओमवेश ने विधानसभा में उठाया चांदपुर-बास्टा मार्ग के चौड़ीकरण का मुद्दा

विज्ञापन
विधान सभा सदन में चांदपुर-बास्टा मार्ग के चौड़ीकरण का मुद्दा उठाते चांदपुर सपा विधायक स्वामी ओम
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चांदपुर। विधानमंडल के शीतकालीन सत्र में सरकार सदन में विधायक स्वामी ओमवेश ने चांदपुर विधान सभा क्षेत्र के चांदपुर बास्टा अहरौला मार्ग के चौड़ीकरण का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। लोक निर्माण विभाग के मंत्री जितिन प्रसाद ने सड़क निर्माण का आश्वासन दिया है।
कहा कि लोक निर्माण विभाग के मंत्री जितिन प्रसाद ने प्रदेश मार्गों को चौड़ीकरण करने के लिए जो मानक निर्धारित किए हैं, चांदपुर विधानसभा क्षेत्र का चांदपुर बास्टा मार्ग भी उन्हीं मार्गों की श्रेणी में आता है। इस मार्ग का पीसीयू 11000 है जो मानकों को पूरा करता है। इसलिए इस मार्ग को सात मीटर चौड़ा होना चाहिए। कहा कि इस मार्ग की हालत बहुत खराब है। हजारों लोगों की समस्या का समाधान तभी हो सकता है, जब मार्ग का चौड़ीकरण हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके सवाल पर लोक निर्माण विभाग के मंत्री जितिन प्रसाद ने जवाब दिया गया कि इस सड़क को जिले की प्राथमिकता में शामिल कर लिया गया है। मगर, सरकार को उपयुक्त और आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए कार्य करने पड़ते हैं। क्योंकि धन के संसाधन सीमित होते हैं। इसमें थोड़ा विलंब हो सकता है, परंतु प्राथमिकताओं को पूरा करते हुए इस सड़क का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें