फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: स्वामी ओमवेश ने विधानसभा में की बिजनौर की प्रसिद्ध जलेबी की चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
जलीलपुर। चांदपुर विधायक स्वामी ओमवेश व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बीच विधानसभा में हल्के हंसी मजाक का वीडियो वायरल हो रहा है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री सदन में उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों के प्रसिद्ध खानपान पर बोल रहे थे। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने बलिया का हलवा के बाद जैसे ही जौनपुर की इमरती बोला, तभी समाजवादी पार्टी के चांदपुर विधायक स्वामी ओमवेश बोले बिजनौर की जलेबी स्वादिष्ट व प्रसिद्ध है। जिस पर मुख्यमंत्री ने बोला, आपने कभी खिलाया ही नहीं। खुद ही खाकर वजन बढ़ा रहे हैं। मुख्यमंत्री और स्वामी ओमवेश की बात पर सदन में हंसने के ठहाके सुनाई दिए। आज से पहले चांदपुर बास्टा सड़क निर्माण पर भी मुख्यमंत्री और चांदपुर विधायक की बातचीत विनोदपूर्ण रही थी, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें