फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डयूटी से नदारद रहकर पत्नी और भाभी को चुनाव लड़ाने वाले पुलिस कर्मी निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। एसपी ने डयूटी से नदारद रहकर अपनी पत्नी और भाभी को ग्राम प्रधान का चुनाव लड़ाने वाले पुलिस कर्मी को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

एसपी डा. धर्मवीर सिंह के अनुसार संभल जनपद के ग्राम सैदपुर निवासी योगेंद्र सिंह जिला बिजनौर के थाना स्योहारा में आरक्षी के पद पर तैनात है। स्योहारा थानाध्यक्ष की लिखित रिपोर्ट के आधार पर 20 अप्रैल को थाना स्योहारा में नियुक्ति के दौरान हेड कांस्टेबिल योगेंद्र सिंह छह मार्च से स्वीकृतशुदा पांच दिवस आकस्मिक अवकाश पर गया था। इसके बाद से वह बिना अनुमति/अवकाश के अनाधिकृत रुप से लगातार अनुपस्थित था। इस दौरान उसने अपने मूल निवास पर रहकर अपनी पत्नी सीमा एवं भाभी निधि को ग्राम प्रधान का चुनाव लड़ाया। इस दौरान उसने रात-दिन प्रचार-प्रसार कर मतदाताओं को पुलिस का रौब दिखाकर अपने पद का दुरुपयोग करते हुए डराया धमकाया तथा अपने पक्ष में वोट देने के लिए प्रेरित किया। परिणामस्वरूप कर्तव्यपालन के प्रति बरती गई लापरवाही, अनुशासनहीनता, स्वेच्छाचारिता के परिप्रेक्ष्य में एसपी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें