फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से दुकान गया व्यापारी रास्ते से गायब, परिजनों ने लगाया अपहरण का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
अपहरण की आशंका, पांच के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन

चांदपुर। घर से दुकान के लिए बाइक से निकला एक दुकानदार लापता हो गया। परिजनों ने जमीन के विवाद को लेकर गांव के ही लोगों पर अपहरण का आरोप लगाया है। थाने पहुंचकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

बास्टा क्षेत्र के गांव सानीपुरा निवासी राजकुमार पुत्र धन सिंह ने बताया कि उसके भाई पवन कुमार गांव के ही लोगों से दो बीघा जमीन खरीदी थी, लेकिन आरोपियों ने न तो जमीन दी और न ही रुपये वापस किए। जिसे लेकर कुछ दिनों पहले आपस में विवाद हुआ था। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी थी। सोमवार सुबह करीब 10 बजे पवन दो लाख रुपये, लैपटॉप लेकर बाइक से जिला अमरोह के गांव कुआखेड़ा स्थित अपनी दुकान पर जाने को कहकर घर से निकला था। शाम तक घर वापस न आने व फोन बंद आने पर तलाश की। मालूम किया तो पता लगा कि पवन तो दुकान तक भी नहीं पहुंचा था। परिजनों व गांववासियों ने थाने पहुंचकर अपहरण करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई के लिए तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार राय ने बताया कि पवन कुमार के भाई राजकुमार की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही मुन्नु उर्फ गुन्नु, भजन सिंह, अरुण कुमार, अंकुर, निगम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें