जल जीवन मिशन के लिए गांवों में सर्वे शुरू
अफजलगढ़। जल जीवन मिशन के लिए गांवों में सर्वे का काम शुरू हो गया है। मिशन के तहत हर घर में शुद्ध पेयजल पहुंचाने का सरकार का लक्ष्य है।
क्षेत्र के गांव आसफाबाद चमन व आलमपुर गांवड़ी में जल निगम द्वारा बेस लाइन सर्वे के लिए हाउस होल्ड गिनती और सर्वे का काम शुरू कर दिया गया है। सर्वे टीम ने दोनों गांवों में घर-घर जाकर मुखिया का नाम, आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, घर में पानी के मौजूद स्रोत सहित आवश्यक जानकारी जुटाई। भारत सरकार द्वारा इस योजना को लागू करने का लक्ष्य हर घर में शुद्ध पेयजल पहुंचाना है। जल निगम के जेई शुभम सक्सेना ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत हर गांव में घर-घर जाकर सर्वे टीम द्वारा बेस लाइन सर्वे किया जा रहा है। इसकी ऑनलाइन फीडिंग की जाएगी। मिशन का उद्देश्य हर घर तक पाइप लाइन बिछाकर साफ पानी पहुंचाना है। सर्वे टीम में योगराज सिंह व अशोक कुमार आदि रहे।