फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: घरौनी के लिए सर्वेक्षण हुआ शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
घरौनी के लिए सर्वेक्षण हुआ शुरू
विज्ञापन

अफजलगढ़। ब्लॉक की ग्राम पंचायत रसूलपुर आबाद में केंद्र सरकार की ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करने वाले लोगों को उनके घर का मालिकाना हक देने के घरौनी के लिए सर्वेक्षण कार्य शुरू की गया। स्वामित्व योजना के अंतर्गत ब्लाक की ग्राम पंचायत में राजस्व विभाग और सर्वे ऑफ इंडिया की टीम ने ड्रोन उड़ाकर ग्राम पंचायत के 5 मजरों की मैपिंग की।
हल्का लेखपाल जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मैपिंग की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है जल्द ही सर्वे ऑफ इंडिया की ओर से ग्राम पंचायत का मैप उपलब्ध करवा दिया जाएगा। उसके बाद आबादी में शामिल घरों की घरौनी बनाकर संबंधित गृह स्वामी को सौंप दी जाएगी। पीएम स्वामित्व योजना के अंतर्गत ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर उम्मीदवारों की सभी समस्याओं की जानकारी का उल्लेख होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पोर्टल पर ऑनलाइन भूमि से संबंधित सारी जानकारी देख सकते हैं। योजना के तहत उम्मीदवारों को अपना पूरा मालिकाना हक़ मिलेगा और प्रधानमंत्री स्वामित्व कार्ड भी दिए जायेंगे। इससे भ्रष्टाचार, फर्जीवाड़े में कमी आएगी और जिसकी भूमि होगी उसपर उसी का हक़ होगा। ऐसे में यदि किसी की भूमि पर कोई जबरन मालिकाना हक़ जताता है तो उसका विवरण पहले से ही सरकार के पास मौजूद होगा।इस मौके पर एस आई को के पुष्पेन्द्र सिंह व प्रदीप पाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें