फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: सूखरो नदी पुल का मार्ग धंसा, नगीना-कोटद्वार मार्ग कराया बंद

Fri, 14 Jul 2023 01:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
नगीना-कोटद्वार मार्ग पर पुल का क्षतिग्रस्त पहुंच मार्ग को देखने पहुंचे एसडीएम।
विज्ञापन
- नगीना कोटद्वार मार्ग पर सूखरो नदी के तेज बहाव में धंसी अप्रोच रोड
विज्ञापन

- नगीना में एक स्कूल का जर्जर भवन भी गिरा
फोटो...
संवाद न्यूज एजेंसी
नगीना। सूखरो नदी तक जाने वाला नगीना-कोटद्वार मार्ग तेज बहाव के चलते धंस गया। एहतियातन इस मार्ग पर वाहनों का संचालन बंद करा दिया गया। वहीं संबंधित विभाग द्वारा इस मार्ग की मरम्मत शुरू कर दी गई है।
नगीना देहात थाना क्षेत्र के ग्राम लालवाला से आगे सूखरो नदी के पुल की अप्रोच रोड लगातार हो रही बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हो गई। जिसके चलते पुलिस और प्रशासन ने इस मार्ग पर छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन बंद करा दिया। एसडीएम शैलेंद्र कुमार सिंह और सीओ संग्राम सिंह ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। एसडीएम ने बताया कि पीडब्ल्यूडी के अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंच गए हैं। उधर अधिशासी अभियंता राकेश कुमार का कहना है कि 24 घंटे में पहुंच मार्ग के क्षतिग्रस्त हिस्से को ठीक कराकर मार्ग चालू कर दिया जाएगा। उधर नगीना के मोहल्ला नालबंदान में एक स्कूल का जर्जर भवन भर-भराकर गिर गया।
विज्ञापन




तेज बारिश से निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरी, एक घायल
संवाद न्यूज एजेंसी
शिवाला कलां। क्षेत्र में हो रही तेज वर्षा के चलते पानी लोगों के घरों में घुस गया। वहीं एक निर्माणाधीन मकान की दीवार भी गिर गई। जिसके नीचे दबकर एक व्यक्ति घायल हो गया। बताया गया कि गांव शाहबाजपुर निवासी राम सिंह अपने मकान का निर्माण करा रहा था। वर्षा अधिक होने के कारण मकान के अंदर जलभराव हो गया। राम सिंह मकान से पानी निकाल रहा था। तभी अचानक मकान की एक दीवार उसके ऊपर गिर गई। जिसके मलबे में दबकर वह घायल हो गया।

-
टीनशेड और दीवार गिरने से आठ लोग चोटिल
हल्दौर। गांव खतापुर निवासी राम अवतार सिंह अपनी पत्नी समला, पुत्री प्रीति, कामनी, निशा पुत्र आर्यन, कुंज कुमार, सादत के साथ सभी परिवार के सदस्य टिनशेड में सो रहे थे। बृहस्पतिवार की सुबह करीब पांच बजे तेज हवा के साथ बारिश से दीवार व टिनशेड सोते समय उनके ऊपर जा गिरी। चीख पुकार सुनकर आसपास मोहल्लेवासी मौके पर पहुंचे और उन्हें बमुश्किल बाहर निकाला। जिसके बाद सभी को बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया।


बारिश से जगह जगह जलभराव
हल्दौर। नगर के मोहल्ला धूलिया महादेव मंदिर संस्थान, हरीनगर कॉलोनी, मोहल्ला जमनावाला, लक्कड़शाह चौराहा, हरवंश गंज बाजार आदि स्थानों पर बारिश के दौरान जगह-जगह जलभराव होने से लोग परेशान है। गांव शाहनगर के तालाब का पानी क्षमता से अधिक होने से लोगों के घरों व मोहल्लों में घुस गया। हल्दौर से अम्हेड़ा, कूकड़ा इस्लामपुर, बालकिशनपुर चौराहे से दारानगर गंज, शेरपुर कल्याण, बल्दिया, नांगलजट आदि स्थानों पर जलभराव होने से मार्ग अवरुद्ध होने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।




-
किरतपुर। मौहल्ला झंडा स्थित सविता रस्तोगी का कच्चा मकान है जोकि लगातार हो रही बारिश से भरभरा कर गिर गया। जिसमें जान माल की हानि होने से बच गई। मकान गिरते ही आसपास के घरों में चीख-पुकार मच गई। लोग भागकर अपने घरों से बाहर निकल आये।गनीमत रही कि कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।
विज्ञापन

-
सहकारी समिति के गोदाम में भरा पानी


बरुकी। बरुकी स्थित किसान सेवा सहकारी समिति के प्रांगण में पानी भरा हुआ था। भारी बारिश के कारण पानी समिति के गोदाम में भर गया जिससे गोदाम में रखे यूरिया खाद के 154 बोरे, एन पी के के 67 बोरे तथा सागरिका के छह बोरे भीग कर खराब हो गए। भारी बारिश के कारण समिति प्रांगण में अभी भी पानी भरा है। आनन-फानन में गोदाम में रखे बोरों को दूसरे कमरे में रखवाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें