पूर्वी गंग नहर में छलांग लगाकर की आत्महत्या
किरतपुर। ग्राम गजरौला पाईमार में मंगलवार सुबह एक युवक ने पूर्वी गंग नहर में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली।
सुक्खे का 25 वर्षीय पुत्र महेंद्र विवाहित था। बताते हैं कि गृह कलह के चलते उसने आत्महत्या करने के इरादे से गंगा नहर में छलांग लगा दी। थाना प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र सिंह ने बताया कि पानी के तेज बहाव के कारण काफी प्रयास के बाद भी महेंद्र का पता नहीं लग पाया।