नगीना चौक पर गन्ने से लदा ओवरलोड ट्रक पलटा
धामपुर। रविवार देर शाम गन्ने से लदा ओवरलोड ट्रक नगीना चौक पर असंतुलित होकर पलट गया। गनीमत रही कि हादसे के वक्त सड़क खाली थी। पुलिस ने हादसे से चीनी मिल के अधिकारियों को अवगत करा दिया। इसके बाद चीनी मिल से क्रेन मंगाकर पुलिस ने ट्रक को हटाना शुरू कर दिया।