बढ़ापुर की ऊनी नदी के का जलस्तर बढ़ने से उसमे बही गन्ने की फसल।
-किसानों ने की फसलों का मुआवजा दिलाने की मांग
फोटो
बढ़ापुर। ग्राम बासोंवाला के नजदीक बहने वाली ऊनी नदी के भूकटाव की चपेट में आकर किसानों की सैकड़ों बीघा गन्ने की फसल पानी में बह गई।
कस्बे के समीप बहने वाली पहाड़ा व गुलाह नदी समीप के गांव बासोंवाला पहुंचकर ऊनी नदी में मिलती है। ऊनी नदी का जलस्तर बढ़ने और नदी के पानी के भूकटाव करने पर किसानों की सैकड़ों बीघा गन्ने, धान व मूंगफली की फसलें नदी के पानी में बह गई। कुछ फसलें नदी के रेत में दबने से नष्ट हो गईं।
नदी के भूकटाव को लेकर आसपास खेती करने वाले किसान अपनी भूमि व फसलों को लेकर चिंतित हैं। किसान रामअवतार सिंह, कामेंद्र सिंह, दीपक कुमार, घसीटा सिंह, रणजीत सिंह, मुरारी सिंह व नरेश कुमार आदि ने प्रशासन से उनकी भूमि को भूकटाव से बचाने का प्रबंध करने व नष्ट हुई फसलों का मुआवजा दिलाने की मांग की है।