फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी क्षमता के साथ आज से संचालित होगी चीनी मिल

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। चीनी मिल की पेराई क्षमता बढ़ाने की आस लगाए किसानों को अभी और क्षमता वृद्घि की प्रतीक्षा करनी होगी। पुरानी पेराई क्षमता के साथ चीनी मिल नजीबाबाद आज 34 वां पेराई सत्र शुरू करेगी।
विज्ञापन

किसान सहकारी चीनी मिल नजीबाबाद के 34 वें पेराई सत्र का मिल समिति के अध्यक्ष डीएम बिजनौर उमेश मिश्रा 11 नवंबर को आज प्रात: 11 बजे शुभारंभ करेंगे। पांच वर्ष पूर्व चीनी मिल आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिल की क्षमता वृद्घि की घोषणा की थी। उन्होंने मिल की गन्ना पेराई क्षमता तीन हजार टन प्रतिदिन से बढ़ाकर पांच हजार टन प्रतिदिन किए जाने की घोषणा की थी। घोषणा के पांच वर्ष बाद आज शुरू हो रहे पेराई सत्र में चीनी मिल पुरानी पेराई क्षमता के साथ संचालित होगी।
चीनी मिल की पेराई क्षमता बढ़ाने के लिए भारतीय किसान यूनियन करीब एक वर्ष पूर्व चीनी मिल परिसर में बड़ा आंदोलन कर चुकी है। शासन ने पिछले बजट सत्र में चीनी मिल विस्तारीकरण के लिए बजट शामिल किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें