नजीबाबाद। किसान सहकारी चीनी मिल ने 20 नवंबर तक खरीदे गए गन्ने का भुगतान किसानों के खातों में भेज दिया।
किसान सहकारी चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक सुभाष चंद्र प्रजापति ने चीनी मिल द्वारा 20 नवंबर तक खरीदे गए गन्ने का समस्त भुगतान सात करोड़ 47 लाख 76 हजार रुपये गन्ना किसानों के खातों में भेजा है। चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक सुभाष चंद्र प्रजापति ने कहा कि समय से किसानों का गन्ना भुगतान चीनी मिल की प्राथमिकता है। प्रधान प्रबंधक ने मुख्य गन्ना अधिकारी आकाश तिवारी, मुख्य लेखाकार नीरज पांडेय को किसानों के समय से गन्ना भुगतान के लिए समस्त औपचारिकताएं पूरी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने गन्ना किसानों से चीनी परता बेहतर बनाने के लिए साफ सुथरा गन्ना मिल गेट और गन्ना क्रय केंद्रों पर लाने की अपील की।