फोटो समाचार
नहटौर। जूनियर हाई स्कूल इब्राहिमपुर साधो में राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को पुरस्कृत व सम्मानित किया गया। सोमवार को विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में अमृत कौर, अलीशा, आशना, रिहान तथा लक्की को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि विवेक बंसल ने कहा कि इन परीक्षाओं में बैठने से छात्रों का बौद्धिक विकास होता है, उन्हें अग्रिम प्रतियोगी परीक्षाओं के बारे में भी ज्ञान प्राप्त होता है। शीशा प्रोडक्ट्स के डायरेक्टर विजेंद्र चौहान व अन्य के सहयोग से निर्मित अब्दुल कलाम पार्क का उद्घाटन सभी अतिथियों द्वारा किया गया। विद्यार्थियों को स्कूल बैग, ज्योमेट्री बॉक्स तथा मिठाई आदि भेंट की गई। कार्यक्रम में शिक्षक गुलशन गुप्ता, प्रधानाध्यापक राम अवतार सिंह, मुनीश कुमार, बीना ऋषि, प्रधानाध्यापक राम अवतार सिंह, ग्राम प्रधान इकबाल अहमद आदि मौजूद रहे।