बुधवार की रात्रि दस बजे अचानक उनकी तबीयत खराब होने पर उन्हें सीएचसी भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है। उनके निधन की सूचना मिलने पर पुलिस विभाग में शोक व्याप्त हो गया है। रामनारायण सिंह थाना हापुड़ क्षेत्र के गांव छपोली के रहने वाले थे। उनके निधन की सूचना पर सीओ धामपुर शुभ सुचित व थाना प्रभारी हमबीर सिंह सीएचसी पहुंचे और उनके परिजनों को सूचना दी।
यह भी पढ़ें: सिर-हाथ काटकर फेंकी थी लाश: ऐसे हुई पहचान, सामने आया बड़ा अपडेट, परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से किया इंकार
थाना प्रभारी हमबीर सिंह का कहना है कि शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।