फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थी कला उत्सव में करेंगे प्रतिभा का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्यार्थी कला उत्सव में करेंगे प्रतिभा का प्रदर्शन
विज्ञापन

बिजनौर। सांस्कृतिक विरासत के प्रचार प्रसार के लिए जिला स्तर पर कला उत्सव- 2022 होगा। उत्सव में यूपी बोर्ड के माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थी प्रतिभाग करेंगे। शासन से कला उत्सव के लिए 10 विधाओं का प्रदर्शन तय है।
विज्ञापन

शासन का मानना है कि सांस्कृतिक विरासत तथा उसके जीवन विविधता के प्रति जागरूकता जरूरी है। इसलिए हर जिले में कला उत्सव -2022 होंगे। कला उत्सवों में विद्यार्थियों में संस्कृति का प्रचार प्रसार होगा। शासन से जारी पत्र में कहा गया है कि उत्सव में पारंपरिक लोक नृत्य व स्थानीय कला का प्रदर्शन होगा। पहले जिला स्तर का कार्यक्रम होगा, चयनित विद्यार्थी राज्य कला उत्सव में भाग लेंगे। जिले में कला उत्सव 23 सितंबर को आरजेपी इंटर कॉलेज बिजनौर में प्रस्तावित है। सभी कॉलेजों से प्रतिभागी भेजने को कहा गया है। कला उत्सव के मानक तय हैं। डीआईओएस रामाज्ञा कुमार के अनुसार कॉलेजों को निर्देश भेज दिए हैं। शासन का लोक उत्सव आयोजन का उद्देश्य संस्कृति का प्रचार-प्रसार करना है। लोकल कला को बढ़ावा देने पर जोर है। कला उत्सव के लिए संगीत वादन, संगीत गायन, स्थानीय खिलौने व खेल, नाटक आदि 10 विधाओं का प्रदर्शन तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें