धामपुर। राधा इंटर कॉलेज में नशा मुक्ति भारत अभियान के तहत जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। बुधवार को स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्य सुरेश कुमार ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी। नशीली वस्तुओं के सेवन से बचने को प्रेरित किया। प्रबंधक रवि कुमार ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाते हुए कहा कि नशीली वस्तुओं के सेवन से व्यक्ति का शारीरिक, सामाजिक और आर्थिक नुकसान होता है। इस दौरान छात्र छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए नशा मुक्ति का संदेश दिया। कार्यक्रम में अजीत सिंह, राजपाल सिंह, अभिषेक कुमार, सुनील कुमार, त्रिवेंद्र सिंह आदि रहे।