फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: गृह विज्ञान का आसान पेपर देख परीक्षार्थी हुए खुश

विज्ञापन
विज्ञापन
विषय विशेषज्ञ बोले, इस बार आया दस साल में सबसे आसान पेपर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बिजनौर। यूपी बोर्ड परीक्षा में मंगलवार को हाईस्कूल गृहविज्ञान के आसान पेपर ने छात्राओं के चेहरे खिला दिए। विषय शिक्षकों का कहना है कि एक दशक में इतना आसान पेपर नहीं आया। यदि सभी कुछ ठीक रहा तो गृहविज्ञान का पेपर छात्राओं को मेरिट में आने के लिए वरदान साबित होगा।
परीक्षा केंद्र से निकलने वाली छात्राएं खुश थीं। छात्राएं एकदूसरे को पेपर की खूबियां गिना रही थीं। अधिकांश परीक्षार्थियों का दावा था कि पेपर 70 नंबर का है, जिसमें 60-65 नंबर आसानी से आएंगे। लघु उत्तरीय और बहुविकल्पीय प्रश्न आसान थे। दीर्घ उत्तरीय प्रश्न पढ़ें हुए आए। क्लास में खूब तैयारी कराई गई थी। गणित का सवाल बेहद सामान्य था। साधारण गुणा का सवाल था। नाहिदा और कल्पना का कहना था कि काफी दिन बाद इतना आसान पेपर आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन





1251 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा
पहली पाली में हाईस्कूल गृहविज्ञान के पेपर में 18,132 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 17,338 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 794 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इंटर व्यवसायिक वर्ग के पेपर में 623 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें 591 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, 21 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में हाईस्कूल कंप्यूटर में 1147 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। 1126 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, 404 अनुपस्थित रहे। इंटर भूगोल, कृषि भौतिकी व कृषि जंतु विज्ञान में 7526 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, 7122 उपस्थित और 404 अनुपस्थित रहे। दोनों पाली में कुल 1251 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें