अफजलगढ़ में सेंटमेरी स्कूल में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में मॉडल देखते अतिथिगण।
- फोटो : BIJNOR
विद्यार्थियों ने मॉडल बनाकर दिखाई प्रतिभा
अफजलगढ़। नगर स्थित सेंटमेरी स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने अनेक मॉडल प्रस्तुत कर उनके विषय में जानकारी दी। कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों व अभिभावकों ने भी प्रदर्शनी के मॉडलों की सराहना की।
शनिवार को स्कूल में कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि चेयरपर्सन के पति सलीम अंसारी ने फीता काटकर किया। छात्र-छात्राओं ने रेन वाटर संरक्षण, एटीएम ऑटोमेटिक सिस्टम, जंगल बचाओ, परिवहन सुरक्षा, कंप्यूटर कक्ष, अंतरिक्ष, शरीर की पाचन क्रिया के अलावा अनेक प्रकार के मॉडल बनाकर कर उनका प्रदर्शन किया। सलीम अंसारी ने कहा कि विज्ञान सकारात्मक सोच को विकसित करने पर बल देता है, समाज की बेहतरी व विकास के लिए विज्ञान की महत्वपूर्ण भूमिका है। बच्चे देश का भविष्य हैं आने वाले दिनों में ये ही बच्चे वैज्ञानिक होंगे। प्रधानाचार्या सिस्टर सिंधु, सिस्टर रैंसी व स्कूल स्टाफ का सहयोग रहा। कार्यक्रम में वसीम अंसारी, राजीव अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, जावेद सैफी आदि मौजूद रहे।