रन फॉर यूनिटी में दौड़े विद्यार्थी
शेरकोट/अफजलगढ़/रेहड़/कादराबाद। दक्ष आदर्श वैदिक इंटर कॉलेज में रन फॉर यूनिटी का आयोजन हुआ। इसमें छात्र छात्राएं ने दौड़ में भाग लिया। इस मौके पर सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। प्रधानाचार्य विनीत कुमार, विजय वर्मा, लखवीर सिंह, संजय गोला मौजूद रहे। आरयूएम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सरदार पटेल की जयंती राष्ट्रीय अखंडता दिवस के रुप में मनाई गई। प्रधानाचार्य शमशाद हुसैन, तारा चन्द्र, कैलाश चंद्र, शकील अहमद, नफीस अहमद, अरशद हुसैन खां, शहजाद मौजूद रहे। मुसलिम फंड कन्या इंटर कॉलेज, एसएम गुडविल अकादमी, आल सेंट स्कूल, थाना प्रांगण आदि में सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई गई। इसके अलावा अफजलगढ़, रेहड़ और कादराबाद भी सरदार पटेल की जयंती मनाई गई। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य रोहिताश्व सिंह, सोकेंद्र कुमार, गौतम, कनिष्का सिंह एवं राधिका माहेश्वरी ने राष्ट्रीय एकता मे पटेल की भूमिका विषय पर विचार व्यक्त किए। छात्र छात्राओं ने प्रधानाचार्य के नेतृत्व में राष्ट्रीय एकता रैली निकाली। रैली में कल्याण सिंह, उमेश कुमार, जितेंद्र कुमार, आनंद भूषण व राजीव गुप्ता मौजूद रहे। कादराबाद बीएसए इंटर कालेज में प्रधानाचार्य शुभाष चंद गुप्ता ने देश में एकता एवं अखंडता बनाए रखने का संकल्प दिलाया। एसओ संजय कुमार यादव ने पुलिसकर्मियों को देश की अखंडता की शपथ दिलाई। कन्या जूनियर हाईस्कूल कासमपुरगढ़ी, राजकीय नवरत्न इंटर कॉलेज रेहड़, इंटर कॉलेज सादकपुर, एचसीएम इंटर कॉलेज कासमपुरगढ़ी, चमनोदेवी इंटर कॉलेज सीरवासुचन्द और आदर्श बाल निकेतन मानियावाला में भी कार्यक्रम हुए।