बिजनौर। विवेक कॉलेज में ‘पहचान’ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कॉलेज के विद्यार्थियों ने बिजेनस लीडर रतन टाटा, एलन मस्क, स्वामी रामदेव, इंद्रानूई, बिल गेट्स, मुकेश अंबानी, नरायण मूर्ती, अजीम प्रेम आदि की जीवन यात्रा को पोस्टर के रूप में प्रस्तुत किया।
शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में कॉरपोरेट एवं बिजनेस के क्षेत्र से जुड़ी हस्तियों जीवन परिचय के बारे में बताया गया। महाविद्यालय सचिव दीपक मित्तल ने कहा कि ज्ञान का कोई विकल्प नहीं होता है। महाविद्यालय निदेशक अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि जीवन में सफल होने के लिए लक्ष्य निर्धारण के साथ-साथ प्रक्रिया को भी अपनाना होगा। वहीं प्रबंधन विभाग के विद्यार्थियों अनुष्का, नौसीन, स्वणिम, कन्हैया, वंशिका, स्नेहा, अक्शी, हिदाया, स्नेहा चौधरी, रदम पल्लवी आदि ने बिजनेस लीडर की जीवनी प्रस्तुत की। शौभाग्य, आदित्य एवं श्रेया ने पॉवरपाइंट के माध्यम से कतर में हो रहे फुटबाल वर्ल्ड कप ‘फीफा’ को प्रस्तुत किया।
इसके अलावा मणिका, साधना एवं पलक ने सांस्कृतिक भरतनाट्यम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीपक मित्तल, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र अग्रवाल, निदेशक अनिल कुमार शर्मा, कोऑडिनेटर हितेश कुमार शर्मा, डॉ सौरभ शर्मा, डॉ. संजय त्यागी, डॉ. सर्वेश कुमार शीतल ने किया। इस मौके पर असि. प्रोफेसर हरजीत सिंह, विश्वजीत सिंह, मोहित त्यागी, डॉ. रमिज खान, रितु चौहान आदि मौजूद रहे।